रविवार, फ़रवरी 04, 2024

इक तमन्ना सताती रही रात भर!!

''आप की याद आती रही रात भर'',
चाँदनी दिल दुखाती रही रात भर!!

गाह जलती हुई गाह बुझती हुई,
शम-ए-ग़म झिलमिलाती रही रात भर!!

कोई ख़ुशबू बदलती रही पैरहन,
कोई तस्वीर गाती रही रात भर!!

फिर सबा साया-ए-शाख़-ए-गुल के तले,
कोई क़िस्सा सुनाती रही रात भर!!

जो न आया उसे कोई ज़ंजीर-ए-दर,
हर सदा पर बुलाती रही रात भर!!

एक उम्मीद से दिल बहलता रहा,
इक तमन्ना सताती रही रात भर!!
   
        

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इक तमन्ना सताती रही रात भर!!

''आप की याद आती रही रात भर'', चाँदनी दिल दुखाती रही रात भर!! गाह जलती हुई गाह बुझती हुई, शम-ए-ग़म झिलमिलाती रही रात भर!! कोई...