सोमवार, फ़रवरी 10, 2020

लो सुनलो ज़िन्दगी की दास्ताँन मेरी

लो सुनलो जिंदगी की दास्ताँन मेरी ...


मेरी आँख में झलक तेरी , 
मेरी साँस में मेहक तेरी ,

मेरे घुमान में वेहेम तेरा ,
मेरी नींद में ख्वाब तेरा , 

मेरे दिल में धड़कन तेरी , 
मेरे जिस्म में रूह तेरी ,

मेरे सोग में रोग तेरा ,
मेरे डर में खौफ तेरा ,

मेरी तन्हाई में बातें तेरी , 
मेरे हाथों में हाथ तेरा ,

मेरे ख्याल में जित तेरी , 
मेरे इश्क में बाजी तेरी ,


All Rights Reserved

बेईमान

प्यार था हो गया , 
ख्वाब था हो गया ,
हाल बेहाल था , 
वो वक्त था ,
जो गुजर गया ,

यार था रूठ गया ,
मौन था टूट गया ,
साथ था छुट गया ,
वादा था वो टूट गया ,

कुछ था जो हाथ से फिसल गया ,
वेहम था जो सपनों में से निकल गया ,
मै समझदार था जो संभल गया ,
दिल था की वो पिघल गया ,

ख्वाब थे मर गए ,
घांव थे भर गए ,
प्यार था निकल गया ,
वो इंसान था ,
जो बदल गया ,

वक्त था गुजर गया ,
वादा था जो टूट गया ...!


All Rights Reserved

तेरे दास्ताँन की जख्म

अभी जमीर में थोडी सी जान बाकि हैं ,
अभी हमारा कोई इम्तेहान बाकि है ..!

हमारे घर को तो उजड़े हुए जमाना हुआ ,
मगर सुना है अभी वो मकान बाकि हैं ..!

हमारी उनसे जो थी बात वो खत्म हुई ,
मगर खामोश सी कुछ दरमियाँ बाकि हैं ..!

हमारे जहाँ की बस्तीं में आग ऐसी लगी ,
के जो था खाक हुआ , एक दुकान बाकि हैं ,

वो जख्म भर गया अर्सा हुआ मगर अब तक ,
ज़रा सा दर्द , जरा सा निशान बाकि हैं ..!

ज़रा सी बात की पहेली तो दास्ताँन बन गई ,
वो बात खत्म हुई मगर दास्ताँन बाकि है ..!




All Rights Reserved

इक तमन्ना सताती रही रात भर!!

''आप की याद आती रही रात भर'', चाँदनी दिल दुखाती रही रात भर!! गाह जलती हुई गाह बुझती हुई, शम-ए-ग़म झिलमिलाती रही रात भर!! कोई...