मंगलवार, मई 14, 2019

जब मेरी जिंदगी तब ...


जब मेरे घर पर खुशियों का माहौल था ,
तब उसके घर दुःख] का सन्नाटा था ,

जब में ख़ुशी से हँस रहा था ,
तब वह दुःख से रो रही थी ,

जब में अपनी जिंदगी से जीत रहा था ,
तब वह खुद की जिंदगी से हार मान रही थी ,

जब में दुनिया के रंग में रंग रहा था ,
तब वह दुनिया के रंग से बेरंग हो रही  थी ,

जब में अमीर हो रहा था ,
तब वह दुनिया  के सामने भिकारी हो गई थी ,

जब में आसमान की उडान उड़ रहा था ,
तब  वह मिट्टी में पूरी मिल चुकी थी ,

जब में उसकी जिंदगी की और जा रहा था ,
तब वह खुद से बहोत दूर जा चुकी थी ,

जब में उसके लिए जीना चाहता था ,
तब वह किसी औरों के लिए जी रही थी ,

जब भी में उसके लिए कुछ करना चाहता था ,
तब वह हर वक्त खुदा ने उसके साथ ना इंसाफ किया ,

ये दुनिया बनाने वाले,
ऐसा क्या गुनाह किया था हमने ,
की तूने हमसे हमारा साया ही छिना ,

मुझे जिंदगी देने वाले ,
तूने मेरी जिंदगी मुझसे छीनली
जब मेरी जिंदगी छिनी ,
तब मेरी जिंदगी पर मेरा हक़ था |
                                                            जब वह मेरी जिंदगी मुझसे
                                                              दूर लेकर गया ,
                                                              तब उसका मेरी जिंदगी पर क्या हक़ था ?


                                                                                                        - मोहनकुमार उगले

                                                                                                                   All Rights Reserved











खुद से सवाल ...


कोण हूँ में ? इंसान हूँ या जानवर ?
जानवर जैसा दिखता नहीं
इंसान जैसे दिखता हूँ
इंसानों में रहकर जानवर जैसे रहता हूँ

क्या हूँ में ? इंसान हूँ या पत्थर हूँ में ?
पत्थर जैसे दिखता नहीं ,
फिर भी पत्थर दिल हूँ में

कहाँ से आया हूँ में ?
इंसानों की बस्ती में पैदा हुआ हूँ ,
फिर भी इंसानों जैसा नहीं हूँ में ,

क्या कर रहा हूँ में ?
जी तो बचपन से रहा हूँ ,
किसी के लिए कुछ भी नहीं कर रहा ,

कैसा हूँ में ?
अच्छे लोगों के साथ रहकर भी बुरा हूँ में ,
प्यार करने वालों के साथ भी ,
बुरा करने वाला हूँ में |

क्या बनना हैं मुझे ?
फूलों में रहकर ,
कीचड़ से उभरा हुआ कमल बनना चाहता हूँ |
लोगों की ख़ुशी में नहीं ,
कीचड़ जैसे दुःख में साथ देना चाहता हूँ |

क्यों जी रहा हूँ ?
हर उस परेशानी का सामना करने के लिए ,
जिससे में हार गया |
हर उसके दिल में रहना चाहता हूँ ,
जो नफ़रत करते हैं दूसरों से |

                                    - मोहनकुमार उगले


















मुझे नफ़रत हो गई है ...

मुझे नफ़रत हो गई हैं
उस हवा से जिस हवा में ,
तेरे बालों की जुल्फे उडा करती थी |

मुझे नफ़रत हो गई हैं
उन बातों पर , जिन बातों पर तुम ,
खुश हुआ करती थी |

मुझे नफ़रत हो गई हैं
उन चुटकुलों से ,
जिन चुटकुलों से तुम हंसा करती थी |

मुझे नफ़रत हो गई
हर उस चीज से , जिस चीज को देखकर तुम ,
उसे पाने की कोशिश कराती थी |

मुझे नफ़रत हो गई हैं
हर उस कसमे वादों से ,
जो तूने मेरे साथ खाए थे |

मुझे नफ़रत हो गई हैं
तुम्हारी जिंदगी से ,
जिसे देखकर तुम कहा करती थी ,
तुम मेरी जिंदगी हो |

                                                   - मोहनकुमार उगले 

























तेरे साथ रहूँगा ...

जिस तरह से ,
गुलाब के फुल को काटों का साथ ,
उस तरह से रहूँगा में तेरे साथ |

जिस तरह से ,
कमल के फुल को खिलने के लिए ,
कीचड़ लगता हैं ,
उस तरह से रहूँगा में तेरे साथ |

जिस तरह से ,
दिल की धड़कनों को ,
सांसे लगती हैं ,
उस तरह से रहूँगा में तेरे साथ |

जिस तरह से ,
रात को दिन का ,
सहारा होता हैं ,
उस तरह से रहूँगा में तेरे साथ |

जिस तरह से ,
रोशनी को अँधेरे का  ,
सहारा होता हैं,
उस तरह से रहूँगा में तेरे साथ |

                         लेखक - मोहनकुमार उगले 












इक तमन्ना सताती रही रात भर!!

''आप की याद आती रही रात भर'', चाँदनी दिल दुखाती रही रात भर!! गाह जलती हुई गाह बुझती हुई, शम-ए-ग़म झिलमिलाती रही रात भर!! कोई...