शनिवार, फ़रवरी 01, 2020

सुनहरा सा पल ....

हर रोज हमें मिलना , 
हर रोज बिछडना हैं ,
मैं रात की परछाई , 
तू सुबह का चेहरा है ,

आलम का यह सब नक्शा , 
बच्चों का घरोंदा हैं 
एक जर्र्रे के कब्जे में ,
 सहमी हुई हमारी  दुनिया हैं ,

तुम हमराह बनकर .
चलो मेरे साथ चलना  ,
 मेरे ये राह में तेरा साथ ,
दीवार के रोके से , 
दरिया कहीं रुकता हैं ?
तेरे ही इशारों पर यह रात मिली हमको ,
जिस चाँद के चेहरे का साया भी सुनहरा हैं ,



तेरे नाम की  एक गूंज भटकती हैं,
आज भी सुनसान पहाड़ों में ,
जब रात के सीने में,
 दिल मेरा धडकता हैं ,
कब जाने हवा उसको बिखरा दे फिजाओं में ,
खामोश दरखतों पर सहमा हुआ,
एक नगमा हो तुम ,

                      - मोहनकुमार उगले
                   All Rights Reserved



इक तमन्ना सताती रही रात भर!!

''आप की याद आती रही रात भर'', चाँदनी दिल दुखाती रही रात भर!! गाह जलती हुई गाह बुझती हुई, शम-ए-ग़म झिलमिलाती रही रात भर!! कोई...