अभी जमीर में थोडी सी जान बाकि हैं ,
अभी हमारा कोई इम्तेहान बाकि है ..!
हमारे घर को तो उजड़े हुए जमाना हुआ ,
मगर सुना है अभी वो मकान बाकि हैं ..!
हमारी उनसे जो थी बात वो खत्म हुई ,
मगर खामोश सी कुछ दरमियाँ बाकि हैं ..!
हमारे जहाँ की बस्तीं में आग ऐसी लगी ,
के जो था खाक हुआ , एक दुकान बाकि हैं ,
वो जख्म भर गया अर्सा हुआ मगर अब तक ,
ज़रा सा दर्द , जरा सा निशान बाकि हैं ..!
ज़रा सी बात की पहेली तो दास्ताँन बन गई ,
वो बात खत्म हुई मगर दास्ताँन बाकि है ..!
All Rights Reserved