बिन सफ़र , बिन मंजिलों का
एक रास्ता होना चाहता हूँ ,
कहीं दूर किसी जंगल में ,
ठहरा दरिया होना चाहता हूँ ,
एक जिंदगी होना चाहता हूँ ,
बिना रिश्तों और रिवाजों की ,
दूर आसमान से गिरते ,
झरने में कहीं खोना चाहता हूँ में ,
में आज " मैं " होना चाहता हूँ |
All Rights Reserved
All Rights Reserved