बुधवार, फ़रवरी 12, 2020

तेरे इंतजार से मुहब्बत करता हूँ




तेरे हर बात से मुहब्बत की हैं ,
तेरे एहसास से मुहब्बत की हैं ,

तू मेरे पास नहीं हैं फिर भी ,
तेरी यादों से मुहब्बत की हैं ,

मैं तुमको किस तरह से भूल सकता हूँ ,
मैंने तेरे हर अदा से मुहब्बत की हैं ,

कभी तो तुमने भी मुझे याद किया होगा ,
मैंने उन लम्हों से मुहब्बत की हैं ,

जिनमे हो सिर्फ तेरी और मेरी बातें ,
मैंने उन बातों से मुहब्बत की हैं ,

तेरा मिलना तो अब एक ख्वाब सा लगता हैं ,
मैंने तेरे इंतजार से मुहब्बत की हैं ,



  All Rights Reserved



इक तमन्ना सताती रही रात भर!!

''आप की याद आती रही रात भर'', चाँदनी दिल दुखाती रही रात भर!! गाह जलती हुई गाह बुझती हुई, शम-ए-ग़म झिलमिलाती रही रात भर!! कोई...