मंगलवार, नवंबर 14, 2023

अच्छा लगता है



ख़ामोशी ओढ़, 
बातें तेरी करना, 
अच्छा लगता है, 
चांदनी रात, यादों की बारिश, 
तारें गिनना अच्छा लगता हैं....

 सोई रातें, जागी बातें, 
गुपचुप गुपचुप बतियाती धडकने,
 तेरे इश्क़ में यूं घुलमिल जाना, 
अच्छा लगता हैं....

तुम्हे लगते फासले कई,
 हम लगता सदियों से संग यूं ही, 
तू हमसाया तो जीवन सफ़र, सुहाना लगता है.....

तुझे जो कहते मुझ से इश्क़ नहीं, 
फिर क्यूं मानते बातें मेरी, 
इस में हम पे तेरा हक जतलाना 
अच्छा लगता है......

मेरे चेहरे पे छाई रौनक तेरी, 
तेरी बेरुखी फिर भी मेरी दिवानगी, 
और चुपके चुपके तुम्हे देख आना, 
अच्छा लगता है.....



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इक तमन्ना सताती रही रात भर!!

''आप की याद आती रही रात भर'', चाँदनी दिल दुखाती रही रात भर!! गाह जलती हुई गाह बुझती हुई, शम-ए-ग़म झिलमिलाती रही रात भर!! कोई...