शनिवार, नवंबर 04, 2023

आरजू


रक्त की स्याही से, 
हम मोहब्बत का पैगाम लिखते हैं।
दिल की धड़कनों की संगीत, 
तेरे नाम लिखते हैं।।

तूंम मेरे रूह की गहराइयों में 
हर पल रहती हो।
खुदा से तेरी सलामती का
 हम पयाम लिखते हैं।।

तेरी उल्फत की आरज़ू,
 हम सुबह -शाम करते हैं।
तेरी दीदार की जुस्तजू, 
हम सरेआम करते हैं।।

मेरे महबूब की सलामती का, 
हम इंतजाम करते हैं।
तेरी चाहत में अपनी जिंदगी,
 हम नीलाम करते हैं।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इक तमन्ना सताती रही रात भर!!

''आप की याद आती रही रात भर'', चाँदनी दिल दुखाती रही रात भर!! गाह जलती हुई गाह बुझती हुई, शम-ए-ग़म झिलमिलाती रही रात भर!! कोई...